Breaking News

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी, मौसम मे होगा ये खास परिवर्तन

नई दिल्ली,  मौसम विभाग ने  मौसम मे परिवर्तन की खास घोषणा की है।

एक दिसंबर से मौसम फिर बदलेगा और आसमान में बादल छाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर से चार दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

दक्षिण पश्चिम हरियाणा में बादल व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान पहाड़ों से मैदान की तरफ हवा बहेगी, जिससे रात का तापमान गिरेगा।

इसके कारण दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

मगर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

दो दिन बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम खुला। गुनगुनी धूप में धीमी गति से हवा चलने से ठंडक बनी रही।

सुबह और शाम के समय हल्की धुंध छाई रही। शुक्रवार को उत्तर दिशा से हवा मैदानी इलाकों से बही।

इसके कारण रात का तापमान और गिरने की संभावना है।