भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क, वेक्सीन लगवाने किया आग्रह

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश भर में सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत आवाम को मास्क बांटे साथ ही जरुरतमंदो को भोजन और दवाएं उपलब्ध करायी।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी भोपाल सहित उज्जैन, झाबुआ, खंडवा, रायसेन, मंडला, छिंदवाड़ा, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, मंदसौर, बुरहानपुर, सिवनी, सागर और दतिया में कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवार की सहायता की। जरुरतमंदो को भोजन और दवाईयां उपलब्ध करायी। लोगों को वेक्सीन लगाने के लिए आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button