भाजपा का संकल्प उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाना : राजनाथ सिंह

rajnath-singh_1480584473वाराणसी , केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश को शिखर पर ले जाना सम्भव नहीं है और भाजपा का संकल्प उत्तर प्रदेश को सिर्फ उत्तम प्रदेश नहीं बल्कि सर्वोत्म प्रदेश बनाना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बडा राज्य है और हमेशा से देश की दशा एवं दिशा तय करता रहा है। राजनाथ सिंह ने आज वाराणसी में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मात्र घोषणाओं का पिटारा नहीं बल्कि हमारा संकल्प है जिसे हमे पूरा करना है। केन्द्र में भाजपा सरकार भारत की राजनीति में एक विश्वसनीय पार्टी के रूप मे उभर कर आयी है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सिंह ने कहा कि अटल जी द्वारा चलाये गये अभियान के कारण ही आज 6200 करोड़ रूपये की लागत से 8 अत्याधुनिक राजमार्गो का निर्माण हो सका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार जिस लखनउ मेट्रो को अपने उपलब्धियों में गिना रही है उसमें 80 प्रतिशत योगदान केन्द्र सरकार का है। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के 11 हजार से अघिक स्कूलों में शौचालय बनवाने के साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाखों परिवारों को गैस कनैक्शन उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि काम बोलता नहीं, बल्कि काम धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आज सपा कांग्रेस के गठबंधन को नकार कर पर्वितन के लिए भाजपा के साथ खड़ी है और हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नही बल्कि उत्तर प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए चुनाव लड रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button