भाजपा के गुब्बारे में उतनी हवा नहीं, जितनी बतायी जा रहीः शिवसेना

shiv-sena-uddhav-thackreyमुंबई, शिवसेना ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुये कहा है कि भाजपा की सफलता का गुब्बारा बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। यह बहस का विषय है कि क्या गुब्बारे में उतनी हवा है जितनी दिखायी जा रही है।  महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता पर अपना आक्रामक रूख बरकरार रखते हुए शिवसेना ने चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को हल्का करने का प्रयास करते हुए संदेह जताया कि इसमें क्या उतनी वास्तविकता है जितनी दिखायी जा रही है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में लिखा है कि यह सच है कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यद्यपि यह भी तथ्य है कि पार्टी को झटका लगा है। शिवसेना ने कहाकि राजनीति और सत्ता नीति में हमेशा लुका छुपी का खेल होता है। परिणामस्वरूप बढ़े हुए प्रतिशत को हमेशा प्रदर्शित किया जाता है और कमी को छुपाया जाता है। इसमें कहा गया, यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि भाजपा इन आंकड़ों (सीट) तक इसलिए पहुंच पायी कि वह राज्य और केंद्र में सत्ता में है।

Related Articles

Back to top button