भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम

नयी दिल्ली, दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया है।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी किया गया यह पोस्टर फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर है और इसमें अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को महाठग बताया गया है।

इससे पहले भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को लेकर भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी किया था, जिसमें श्री केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 05 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button