Breaking News

भाजपा ने ब्राह्मण उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

देवरिया, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में देवरिया जिले की पांच विधानसभा सीटों में दो में ब्राह्मण प्रत्याशियों पर पार्टी ने विश्वास जताया है।

देवरिया सदर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी का टिकट काट कर पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गयर है वहीं रामपुर कारखाना सीट से भाजपा विधायक कमलेश शुक्ल का भी टिकट काटकर सुरेंद्र चौरसिया को उम्मीदवार बनाया है। पथरदेवा विधानसभा सीट से विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है वहीं रूद्रपुर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री जय प्रकाश निषाद को पार्टी ने एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है।

बरहज विधानसभा से विधायक सुरेश तिवारी का भाजपा ने टिकट काटकर वहां से दिग्गज भाजपा नेता रहे स्वर्गीय दुर्गा मिश्र के बेटे दीपक मिश्र शाका को बरहज से उम्मीदवार बनाया है। देवरिया जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है जिसमें तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर अन्य लोगों को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

देवरिया सदर से मौजूदा विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भाजपा के विधायक रहे जनमेजय सिंह के निधन के बाद हुये उप चुनाव में भाजपा ने सत्य प्रकाश मणि को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने सपा के दिग्गज नेता ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पराजित कर विधायक बने थे। मौजूदा विधायक अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास की गति को और गति प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहते थे।