भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन

बरेली,  उत्तर प्रदेश के बरेली में फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे डॉक्टर प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 60 वर्ष के थे।

शुक्रवार दोपहर बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह समीक्षा बैठक आयोजित की थी। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी आमंत्रित किए गए थे। प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल इस कार्यक्रम में गए। बैठक उपरांत उन्होंने भोजन भी किया इसी दौरान उन्हें कुछ घबराहट लगी और वह उठकर चल दिए। इस बीच उन्हें अचानक पसीना आया तो वह सर्किट हाउस में आराम करने चले गए।

उन्होंने कुछ ज्यादा घबराहट की शिकायत की जिस पर उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विधायक को वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और निधन हो गया। जानकारी मिलने पर बड़ी तादाद में लोग उनके आवास और अस्पताल पहुंच गए।

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक जनवरी को ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया था। वे बरेली में सुरक्षित फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। परिवार में पत्नी मंजू लता, एक बेटा और दो बेटियां हैं। पिछले दिनों उनका लंदन में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ था। उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

Related Articles

Back to top button