Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1431 – फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुकदमे की शुरुआत हुई।
1718 – फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।
1768 – फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया।
1792 – तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1816 – सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।1914 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
1915 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
1918 – भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।
1923 – जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया।

1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या।1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 – अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 – बंगलादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2005 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 – तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

2011 – ईरान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
2020 – भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया, जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति दिया गया।