Breaking News

भारतीय और विश्व इतिहास में 25 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय और विश्व इतिहास में 25 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1547: फ्रांस के हेनरी द्वितीय को ताज पहनाया गया।

1585: एम्सटर्डम ने 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया

1689: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1813: भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।

1814: नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिदेन को हराया।

1837: इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन।

1854: वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

1929: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेता सोमनाथ चटर्जी का जन्म।

1943: इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी गिरफ्तार, इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।

1948: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963: अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978: दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।

1987: रंगास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।

1994: जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।

1997: आर नारायणन भारत के 10वें राष्ट्रपति बने।

2000: एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।

2001: कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति बने।

2004: पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान के तीन सहयोगी रिहा हुए।

2007: प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2008: उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोगों की मौत।

2012: प्रसिद्ध फिल्मनिर्देशक बी. आर. इशार का निधन।

2017 गुजरात में आई बाढ़ में 70 से ज्यादा लोगों की मौत।

2017: राम नाथ कोविंद ने भारत के 14वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।