Breaking News

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का टोक्यो ओलंपिक में देरी से प्रवेश

टोक्यो,  भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर को आखिरकार यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए चुन लिया गया। थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन उन्हें अपना ओलंपिक पदार्पण करने का मौका मिल गया है।

कई गोल्फरों की आरक्षित सूची में मौजूद 20 वर्षीय दीक्षा महिला गोल्फ मैदान में हमवतन अदिति अशोक के साथ शामिल होंगी। दक्षिण अफ्रीका की गोल्फर पाउला रेटो के बुधवार को टोक्यो 2020 से हटने के बाद दीक्षा को ओलंपिक पदार्पण का मौका मिला है, हालांकि पहले उनके रिजर्व के रूप में चुनी गई ऑस्ट्रिया की सारा शॉबर को मुख्य ड्रॉ में टक्कर मिली थी, बाद में जिनके क्वालीफिकेशन को अस्वीकार कर दिया गया, जिससे दीक्षा के लिए मैदान में प्रवेश करने के दरवाजे खुल गए। उल्लेखनीय है कि महिला गोल्फ प्रतियोगिता पांच अगस्त से शुरू हो रही है।