नयी दिल्ली, भारत एवं विश्व के इतिहास में 11 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1827- भारतीय समाजसुधारक ज्योतिबा फुले का जन्म।
1869- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म।
1887- भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म।
1919- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921- रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1930- ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।
1937- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1946- भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म।
1951- थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।
1964- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
1970- अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1976- स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1983- बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
1999- अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।
2009- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010- पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का विमान दुर्घटना में निधन।
2011- भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
2011- फ्रांस में बुर्का और हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू हुआ।
2012- ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडिमोस ने इस्तीफा दिया।