Breaking News

भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन एग्रीमेंट

bullet trainभारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन एग्रीमेंट हो गया हैं। पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट के मेमोरेंडम पर दस्तखत किए। दिल्ली में दोनों नेताओं की मीटिंग के बाद समझौतों का एलान हुआ। इससे पहले मोदी की तारीफ में आबे ने कहा कि मोदी तो भारत की पॉलिसीज भी बुलेट ट्रेन की स्पीड से लागू करते हैं। आबे से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मीटिंग के बाद मोदी ने कहा-भारत में पहला बुलेट ट्रेन नेटवर्क शुरू होगा। मुंबई-अहमदाबाद के बीच पहला हाई स्पीड रेल रूट बनेगा। जापान 12 अरब डॉलर यानी करीब 75 हजार करोड़ रुपए का फंड मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए बनाएगा। दोनों देशों के बीच सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट पर रजामंदी बनना आपसी भरोसे को दर्शाता है।दोनों देश समुद्री सुरक्षा के मामले में भी साथ रहेंगे।आबे ने एलान किए कि हम मेक इन इंडिया के लिए मदद करेंगे। जापान वाराणसी में कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। जापान 5 साल में 35 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट भारत में करेगा।
japan-india