Breaking News

भारत और विश्व के इतिहास में 30 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली ,  भारत और विश्व के इतिहास में 30 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1731- बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1858- सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म।
1874- ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म।
1909- पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन।
1931- भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म।
1939- तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961- तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1999- विश्व के बड़े मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन।
1999- अमेरिका के सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 – प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी।
2010 – भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन।
2012- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन।