भारत के इन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट

नयी दिल्ली, छत्तीसगढ़ , दिल्ली और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आयी जबकि अन्य राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई।
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों में 2937 की कमी आयी जबकि दिल्ली में यह संख्या 211 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नौ रही। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में सर्वाधिक 18,721 की बढ़ोतरी हुई , वहीं कर्नाटक में 17,030 , केरल में 16,961 , महाराष्ट्र में 11,915 तथा राजस्थान में 10,795 सक्रिय मामले बढ़े।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,14,835 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 हो गयी। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 22,91,428 हो गयी है । दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,78,841 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2104 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,84,657 हो गया है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार—–150——5276—— 64
आंध्र प्रदेश ——-60208—918985——7510
अरुणाचल प्रदेश—- 279—–16851——–56
असम———– 10395—- 217593—–1150
बिहार———- 63747—-288637—–1897
चंडीगढ़———-4125—– 31222—– 423
छत्तीसगढ़——-122751—- 459600—- 6467
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———1518——-4150——– 04
दिल्ली———- 85364—–831928—–12887
गोवा———— 9300——60571——–943
गुजरात——— 84126—–350865—— 5740
हरियाणा——– 55422—– 322297—– 3528
हिमाचल प्रदेश —-10793——-69073—— 1236
जम्मू- कश्मीर—–14928—–135430—– 2084
झारखंड ———35826——139921—- 1609
कर्नाटक———176207—- 1032233—- 13762
केरल ———–135957—–1154102—–5000
लद्दाख————1975——–10630——-134
लक्षद्वीप———- 692———-833——— 01
मध्य प्रदेश ——-82268—–359755——-4788
महाराष्ट्र——–697467—-3268449——-61911
मणिपुर———- 453——- 29128——— 380
मेघालय———- 1021——-14130———-157
मिजोरम——— 570——– 4576———- 12
नागालैंड——– 347——– 12306———–94
ओडिशा ——–28971—– 351386——– 1958
पुड्डुचेरी ———-5404—— 43467———722
पंजाब———– 38866—- 267289——- 8114
राजस्थान ——–96366—–353711———3330
सिक्किम——— 536———-6174———136
तमिलनाडु——- 84361—— 927440——–13258
तेलंगाना——– 49781——-321788——– 1899
त्रिपुरा———– 600——— 33268———394
उत्तराखंड——- 24893——-107166———1953
उत्तर प्रदेश——-242265—–689900———10346
पश्चिम बंगाल —-63496——-614750——– 10710
कुल———–2291428—-13454880——-184657