Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची मनिहार 

खरगोन,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में चौथे दिन पूर्वान्ह के समय खंडवा जिले के मोरटक्का से खरगोन जिले के मनिहार पहुंची।

श्री गांधी और अन्य पदयात्रियों ने मोरटक्का में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह अपनी यात्रा आरंभ की और लगभग 9:30 बजे वह खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गए। यात्रा के दौरान बड़वाह के समीप ‘टी ब्रेक’ भी लिया गया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा श्री राहुल गांधी की बहन श्रीमती प्रियंका वाड्रा मोरटक्का से पदयात्रा में शामिल हुई और वे बड़वाह के समीप टी ब्रेक के बाद अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ वाहन से इंदौर कूच कर गयीं। वे इंदौर से दिल्ली भी रवाना हो गयीं।