Breaking News

भारत सीमा पार आतंकवाद का शिकार है: पीएम मोदी

नई दिल्ली, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस एनास्तासियादेस के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद प्रमुख चुनौती है। भारत सीमा पार आतंकवाद का शिकार है। उन्होंने कहा कि शांति, सुरक्षा और विकास हमारी प्राथमिकता है। इससे पहले साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस एनास्टासियादेस ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास के लिए सोवियत संघ और भारत को मिलकर काम करना चाहिए।

38 जवानों को खोने के बाद, सरकार ने सीआरपीएफ को दिया नया महानिदेशक

  जहां भी संभव हो भारत और सोवियत संघ को मिलकर आतंक को जड़ से मिटाना चाहिए और इसके लिए उन्हें अपने सैन्यबलों को एकजुट करना होगा। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस एनास्टासियादेस का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित कर औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

54 आईपीएस के तबादले, दीपक कुमार लखनऊ के नए एसएसपी, देखिये पूरी लिस्ट

 साइप्रस के राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आज भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की। साइप्रस के राष्ट्रपति पांच दिन की भारत की यात्रा पर है। उनकी यात्रा का आज चौथा दिन है।

38 जिलों के डीएम सहित 84 आईएएस, 9 पीसीएस का तबादला, देखिये पूरी सूची