Breaking News

भोजन को जाति से जोड़कर, भाजपा अपनी घटिया मानसिकता दिखा रही-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी अब भोजन को भी जाति से जोड़कर, अपनी घटिया मानसिकता और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन कर रही है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को, संवैधानिक दर्जा देने वाला विधेयक, राज्यसभा से पारित

मेरी बीजेपी मे जाने की खबर प्रायोजित, परिवार को एक करने मे लगा हूं-शिवपाल यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता की प्यास से व्याकुल भाजपा नेतृत्व वोट बैंक की राजनीति को हवा देने में लगी है। अब भोजन को भी जाति से जोड़कर भाजपा ने अपनी घटिया मानसिकता और संकीर्ण सोच का प्रदर्शन किया है। उन्होने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त हो रही है क्योंकि भाजपा नेता जनता के बीच जाने से घबरा रहे हैं।

अमित शाह का ”मिशन यादव”, बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन कर हुआ शुरू

भारतीय राजनीति मे परिवारवाद क्यों ? कैसे ? और कितने हैं राजनैतिक परिवार?

दरअसल,  अमित शाह अब यादव वोटर्स के बीच भी बीजेपी की पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। लखनऊ में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन ”मिशन यादव” योजना को अमली जामा पहनाते हुये, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह ने  बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन किया। सोनू यादव लखनऊ के यादव बाहुल्य जुगौली गांव  मे रहतें हैं। अमित शाह के साथ, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री और विधायक थे।

जेटली को इस्तीफ़ा देने से मैंने रोका, अब नेताजी से करूंगा बात-शिवपाल यादव

हां, हम बैकवर्ड हैं, लेकिन सोच और काम में, आप से ज्यादा फॉर्वर्ड-अखिलेश यादव

लखनऊ के जुगौली गांव के लोगों ने गांव के ही नंदराम यादव के साथ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी समस्याएं बताई। यह वही गांव है जहां कल ही भाजपा नेताओं ने भोजन किया था।

बीजेपी के मुंह लग चुका है खून, मुकाबला न करने से भूख बढ़ती चली जाएगी-मायावती

भाजपा में हिम्मत नहीं जनता के बीच जाने की, इसलिये खरीद रही एमएलसी-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि जनता भाजपा की वादाखिलाफी, विकास कार्यों में नाकामी और आम आदमी को प्रताड़ित किए जाने की वजहों से असंतुष्ट है और वह अभी से भाजपा सरकार से परेशान हो चली है। यादव ने कहा कि भाजपा का जनता से सिर्फ वोट का रिश्ता है। वह जाति और संप्रदाय की राजनीति कर सामाजिक सद्भाव को तोड़ती है और लोगों के बीच नफरत तथा अलगाव पैदा करती है। भाजपा का जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है।

अखिलेश यादव हो सकतें हैं, महागठबंधन के नये नेता…

विपक्षी एकता न होने के चलते ही, देश को हो रहा लगातार नुकसान-शिवपाल सिंह यादव