Breaking News

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म बॉस का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म बॉस का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पवन सिंह जल्द ही निर्माता प्रेम राय की फ़िल्म ‘बॉस’ में नज़र आएंगे। फ़िल्म ‘बॉस’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें पवन सिंह बेहद धांसू लुक में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 08 अक्टूबर को एंटरटेन म्यूजिक और बॉस म्यूजिक चैनल से रिलिज किया जायेगा।

फ़िल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। कलाकार भी कमाल है, लेकिन हमारी फ़िल्म में उनका किरदार भी अद्भुत होने वाला है। बॉस एक एक्शन फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फ़िल्म मनोरंजन का धमाका होने वाला है। फ़िल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा एवं छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।

गौरतलब है कि फ़िल्म बॉस में पवन सिंह के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं।