मथुरा में घट रहा है यमुना का जलस्तर

मथुरा,  बाढ़ की विभीषिका को झेलने के बाद मथुरा में यमुना का जलस्तर लगातार घटने से तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।

बाढ नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार सोमवार को प्रयागघाट पर यमुना खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे बह रही थी।घाट पर आज शाम यमुना का जलस्तर 165.90 मीटर था जबकि मथुरा में खतरे का निशान 166 मीटर पर है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि ओखला से आज दो लाख सात हजार 715 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके यहां पर 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने बाढ से निपटने के सारे प्रबंध कर लिए हैं। वर्तमान में गोकुल बैराज से आगरा की ओर पानी का डिस्चार्ज भी बन्द है।