Breaking News

महिलायें पूरी दुनिया पर छा रही है- अमिताभ बच्चन

मुंबई ,  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि महिलायें पूरी दुनिया पर छा रही है। अमिताभ बच्चन ने सेट पर काम करने वाली महिलाओं की सराहना की है। उनका कहना है कि महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं।

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा,  ष्शांति केवल जंगलों और आसमान में ही नहीं हैं, बल्कि कार्यस्थलों पर भी है। यह शांति अलग तरह की है, यह परिश्रम और ईमानदारी, प्रबंधन दक्षता, व्यवस्थित प्रबंधन और पेशेवर कर्मठता के कारण मिलने वाली शांति है।

उन्होंने लिखा और यह सब शांति  सेट पर काम कर रही महिलाओं से मिलती है। वे सभी काम से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए दौड़ भाग करती रहती हैं। एक समय था जब सेट पर महिलाओं के नाम पर केवल नायिका और उसकी मां हुआ करती थीं। लेकिन अब स्थिति में काफी उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं। यह मजाक नहीं है। यह पूरी तरह सच है, इसमें थोड़ा वक्त लगेगा और वो वक्त दूर नहीं है।