Breaking News

महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने मेधावियों को किया सम्मानित

फीरोजाबाद , भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। समाज को सीख देते हुए कहा कि बेटियों को कमतर नहीं आंके। जिस क्षेत्र में उनकी रुचि हो। उस क्षेत्र में आगे बढ़ाएं, ताकि समाज से और भी पूनम यादव निकलें, जो अपने जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।  अखिल भारतीय यादव महासभा का मेधावी छात्र सम्मान समारोह शिव पैलेस चंद्रवार में आयोजित किया गया। समाज के करीब दो सौ मेधावियों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी पूनम यादव ने मेधावियों का उत्साह वर्धन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जानिये, आजादी के बाद भारत मे कैसे शामिल हुआ, हैदराबाद राज्य

हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति- जानिये देश मे कुल कितने पद, कितने खाली ? और क्यों ?

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने किया। पूनम यादव ने कहा कि मेहनत करके अपने मुकाम को हासिल किया जा सकता है। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि बच्चे लिखकर आगे बढे़। वही समाज तरक्की करता है। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिला दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। जिलाध्यक्ष भूरी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

भाजपा केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से लालू यादव के परिवार को प्रताड़ित कर रही- राष्ट्रीय जनता दल

योगी सरकार, सपा के प्रभाव वाले क्षेत्रों से कर रही. सौतेला व्यवहार- धर्मेन्द्र यादव

 समिति के पदाधिकारियों ने मंचासीन सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, इंजीनियर राजीव यादव, एमएलसी दिलीप यादव, जेपी यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव का सम्मान किया गया। समारोह में इंजीनियर राजीव यादव ने भारतीय टीम की खिलाड़ी पूनम यादव को 11 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

लालू यादव की लोकप्रियता मे जबर्दस्त इजाफा, जानिये क्या हैं कारण ?

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव- अविनाश यादव के रिजल्ट मे हुयी धांधली, कांग्रेस जायेगी हाईकोर्ट