महिला ने दो बच्चों के साथ लगायी आग, दो की मौत,एक की हालत गंभीर

पन्ना, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठवरिया में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर में ही कैरोसिन छिडक़कर आग लगा ली, जिससे महिला और उसके एक डेढ़ साल के बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार साल का बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को ग्राम कठवरिया स्थित घर में महिला द्रोपती कोरी (28) ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा ली। इस घटना में महिला द्रोपती और उसकी डेढ़ वर्ष की बच्ची रग्घो की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि बेटा आदर्श गंभीर रुप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय महिला के सास सुसर गांव में ही कथा सुनने के लिए गए थे।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button