Breaking News

सपा-आरएलडी ने मिलकर जारी की पहली सूची, देखिये लिस्ट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लिए समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में सपा के 10 उम्मीदवारों ने नाम का ऐलान किया गया है. वहीं रालोद के 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान  किया गया है.

लिस्ट शेयर करने के बाद आरएलडी के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे! उन्होंने आगे लिखा कि एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार!वहीं राष्ट्रीय लोक दल के ट्विटर हैंडल से शेयर करे ट्वीट पर नजर डालें तो यहां लिखा गया कि ‘राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन, उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन. युवा, किसान के विकास का मंत्र, आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त.’ इसी के साथ ही सपा और आरएलडी के 29 कैंडिडेट के नामों का भी ऐलान कर दिया गया.

 

सपा और आरएलडी की पहली लिस्ट जारी
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (आरएलडी)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (आरएलडी)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (आरएलडी)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (आरएलडी)
स्याना: दिल नवाज खान (आरएलडी)
खैर: भगवती प्रसाद (आरएलडी)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(आरएलडी)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (आरएलडी)
खतौली: राजपाल सैनी (आरएलडी)
नहटौर: मुंशीराम (आरएलडी)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (आरएलडी)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (आरएलडी)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (आरएलडी)
छाता: तेजपाल सिंह (आरएलडी)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (आरएलडी)
बलदेव: बबिता सिंह (आरएलडी)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(आरएलडी)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (आरएलडी)
खैरागढ़: रौतान सिंह (आरएलडी)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)