Breaking News

महोबा मेंं होने जा रहा है दो दिवसीय गौरव महोत्सव

महोबा, ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से बेहद अहम उत्तर प्रदेश में वीरभूमि महोबा में पर्यटन विकास के लिए दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव 9 – 10 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव मे यहां की प्राचीन विरासतों के दिग्दर्शन के साथ विभिन्न साहसिक और मनोरंजक खेलकूद व् लोक कला संस्कृति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे, जिससे आम जन मानस को यहां की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सके। शूरवीर आल्हा-ऊदल के कारण महोबा वैसे भी देश दुनिया मे विख्यात है। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के जरिये यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलो को पर्यटको कि नजर मे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉ़ चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि महोबा मे आयोजित दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मे कार्यक्रमों के आयोजन कि विस्तृत श्रखला तय की गयी है, जिसमे हाट एयर बैलून, योग, हरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाटर स्पोर्ट्स, टेथर्ड फ्लाइटए और फायर क्रेकर्स शो आदि है। हेरिटेज वॉक में पर्यटकों को 8वींं शताब्दी के पुरातात्विक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण रहेलिया सूर्य मंदिर व स्थापत्य कला की नायाब धरोहर ख़ाकरा मठ को निकट से निहारने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

डॉ़ श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे सुविख्यात लोक कलाक़ारो द्वारा बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध बधाई लोक नृत्य राई , लोक रंजन से जुड़े आल्हा गायन किया जाएगा। इसके अलावा कामना विष्ट का लोकप्रिय नृत्य, रूपेश मिश्रा का लोकप्रिय गायन और बालीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित एवं अल्तमश म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुतियां होंगी। उल्लेखनीय है कि शूरवीरों आल्हा .ऊदल और सुप्रसिद्ध देशावरी पान के उत्पादन के लिए महोबा दूर .दूर तक विख्यात है। राज्य सरकार द्वारा यहां पर्यटन विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।