मुंबई के लिये मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मुंबई, मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज मुंबई को येलो अलर्ट पर रखा है। सप्ताहांत में हुयी भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में अस्थायी जलभराव से यातायात जाम की समस्या देखने को मिली थी।
मुंबई में सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज़्यादा देर तक नहीं रहेगी और दिन में मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुँचने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान लगभग 26 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह मुंबई का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 52 रहा, जो पिछले सप्ताह दर्ज किए गये हानिकारक स्तर से बहुत बेहतर है। दिवाली के बाद से धुंध और खराब दृश्यता से जूझ रहे निवासियों को इसने काफी राहत दी है।




