Breaking News

समाजवादी पार्टी की प्रचार सामग्रियों से, क्यों गायब हो रही मुलायम सिंह की तस्वीर ?

फिरोजाबाद, समाजवादी पार्टी की प्रचार सामग्रियों मे एक बड़ा परिवर्तन देखने मे आ रहा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक की तस्वीर ही अब इन प्रचार सामग्रियों से गायब होती जा रही हैं।

श्रीकृष्ण वाहिनी की यूपी कार्यकारिणी गठित, अशोक यादव बने महासचिव, 25 जिलाध्यक्ष घोषित

अगला राष्ट्रपति, ‘हिंदुत्व का रबर स्टांप’ होना चाहिए: शिवसेना

अभी कुछ समय पूर्व तक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के बगैर समाजवादी पार्टी की प्रचार सामग्रियों की कल्पना भी नही की जा सकती थी। डा0 राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और आजम खान  की तस्वीर समाजवादी पार्टी की हर प्रचार सामग्री मे देखी जा सकती थी। लेकिन धीरे- धीरे यह स्थिति बदलती चली गयी। पहले शिवपाल सिंह यादव गायब हुये फिर डा0 राम मनोहर लोहिया और आजम खान कम दिखने लगे। और अब मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी प्रचार सामग्रियों से गायब हो रही है।

किसान आंदोलन-मुख्यमंत्री कर रहे उपवास, कृषि मंत्री दे रहे विवादित बयान

यूपी की जेलों में बंद कैदियों ने पास की, 10 व 12वीं की बोर्ड परीक्षा

अब समाजवादी पार्टी की प्रचार सामग्रियों मे इन लोगों की जगह दूसरे नेताओं ने ले ली है। समाजवादी नेता स्व0 जनेश्वर मिश्र, प्रोफेसर राम गोपाल यादव,  सांसद डिम्पल यादव, जया बच्चन की तस्वीरें प्रचार सामग्रियों मे अब आमतौर पर नजर आने लगी हैं।  

जाने-माने संविधान विशेषज्ञ ने, एनडीटीवी पर सीबीआई छापे की निंदा की

सेक्युलर मोर्चा न बनाये जाने का, मीडिया मे करवाया जा रहा झूठा प्रचार- शिवपाल यादव

फिरोजाबाद मे एक बार फिर यह बात सामने आ गई कि समाजवादी पार्टी में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें प्रचार सामग्रियों से हटाये जाने का काम जारी है। जब सपा महासचिव रामगोपाल यादव फिरोजाबाद के जिला कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उनके पीछे लगे पोस्टर में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव नजर ही नहीं आए।  पोस्टर में सिर्फ तीन लोग पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव के पुत्र और फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और खुद रामगोपाल यादव ही थे।

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में, दलितों का प्रदर्शन, कांग्रेस उतरी समर्थन मे

तैयार रहिये, अब रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

एनडीटीवी पर सीबीआई छापेमारी को, मायावती ने सबक सिखाने की फूहड़ कोशिश बताया