मुख्यमंत्री अखिलेश ने  विधान सभा में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों को किया सम्मानित

akhilesh yadavलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान सभा में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले सदन के 10 वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि 25 वर्ष की सेवा एक विधायक के रूप में करना एक यादगार पल है। जिन सदस्यों ने इसे पूरा किया है उन्होंने निःसंदेह आमजन के दिलों में अपने जनकल्याणकारी कार्याें से जगह बनायी है। इसीलिए उन्हें जनता ने हमेशा सदन में भेजने का काम किया है। नये विधायकों के लिए ये सदस्य प्रेरणा स्रोत हैं।
विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने वाले  जनप्रतिनिधियों में विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ,संसदीय कार्य मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां, समाज कल्याण मंत्री श्री रामगोविन्द चौधरी, वन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, होमगार्ड्स मंत्री श्री अवधेश प्रसाद, कृषि राज्यमंत्री श्री राजीव कुमार सिंह, विधायक श्री सुरेश खन्ना, श्री नरेन्द्र सिंह यादव, श्री श्याम देव राय चौधरी और श्री श्याम सुन्दर शर्मा शामिल हैं। इस अवसर पर विधान सभा के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button