Breaking News

मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताने पहुंची महिला को लिया गया हिरासत में

मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन की सूचना पर जिलेभर के फरियादियों की भारी भीड़ शनिवार सुबह से ही सर्किट हाउस के सामने इकट्ठा थी। एक फरियादी महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए उनसे मिलने के लिए बहुत देर तक हंगामा किया।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व अफसरों के इशारे पर उसके परिवार वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए जिसके कारण उसका परिवार बर्बादी की कगार पर जा पहुंचा है। मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों ने हंगामा करती महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला लगातार शोर मचाने के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों मे से किसी का दिल नहीं पसीजा।

मझोला पुलिस ने महिला फरयादी को हिरासत में ले कर थाने में भेज दिया गया। पुलिस के वाहन मे जबरन बैठाते समय महिला जोर जोर से रोने लगी। चीख पुकार सुनकर सर्किट हाउस मे खड़े आला अधिकारी भी गेट के पास आ गए और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचने से पहले हंगामा शांत कराए जाने के अधीनस्थों को आदेश दे दिए गये।