मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार, बेटी के साथ लोगों से मिले

cm-akhilesh-yadav03लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान आज वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आये। मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में अपनी बेटी के साथ पहुंचे और लोगों के बीच जाकर सबकी समस्याएं सुनी। वह भीड़ में भी बेटी के साथ रहे। लोगों की समस्यायें सुनने के बाद मुख्यमंत्री सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल उसके निस्तारण का निर्देश दे रहे थे। जनता दरबार के बाद उन्होंने साइकिल यात्रियों की एक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंद्रह सदस्यीय साइकिल यात्रियों की यह टीम असम के कोकराझार से जम्मू कश्मीर के लिए निकली हुई है।

Related Articles

Back to top button