मुजफ्फरनगर दंगे में लापता 18 लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश ने दी 15-15 लाख की आर्थिक सहायता

Akhilesh-Yadav_71लखनऊ,वर्ष 2013 की मुजफ्फरनगर की हिंसक घटना में लापता 18 लोगों के परिजनों को  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

यह जानकारी  एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए की मदद दी गई थी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 13 लाख रुपए तथा भारत सरकार द्वारा 02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता शामिल थी। लेकिन मुजफ्फरनगर की हिंसक घटना में लापता लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर  राज्य सरकार द्वारा पूर्णतया अपने संसाधनों से दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button