मुलायम सिंह ने कहा- ना नाम बदलेंगे ना सिंबल

mulayam-singhलखनऊ,मुलायम सिंह यादव ने आज कहा हमने पार्टी बनाने के लिए लाठियां खाई हैं। हम नहीं चाहते हैं कि पार्टी टूटे। मैंने गरीबी में परिवार छोड़ा। पार्टी के लिए जेल गए, लाठियां खाईं, तब जाकर कहीं खड़ी हो पाई है पार्टी।  परिवार भी छोड़ा। अपने बारे में क्या कहूं कि कितनी बार जेल जाना पड़ा। क्या मैंने मामूली तकलीफ झेली है। जब मैं जेल में था, तब शिवपाल पार्टी को देखता था। अखिलेश को सीएम बना दिया। जो कुछ था सब इन्हें दे दिया। अब मेरे पास क्या बचा है। हम पार्टी को टूटने नहीं देंगे। न पार्टी का नाम बदलेंगे, न सिंबल बदलेंगे।’
 मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में सपा ऑफिस पर प्रेस काॅन्‍फ्रेंस कर कहा, ‘मुझे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। मेरे पास जो कुछ था, दे दिया है।’
बहुत संघर्ष करके समाजवादी पार्टी बनी है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कुछ लोग बीजेपी के नेताओं के साथ मिलेंगे। हमारी पार्टी की एकता में कोई बाधा नहीं आएगी। इमरजेंसी के दौरान हमने बहुत संघर्ष किया। इसके बाद हमने  चुनाव लड़ा और बहुमत में आई। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी।
 

 

Related Articles

Back to top button