मुलायम सिंह ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को बनाया, समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव

gayatriलखनऊ,सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सचिव घोषित कर दिया है। ये घोषणा सपा प्रमुख ने एक पत्र के माध्यम से की है।
गायत्री प्रसाद प्रजापति को भेजे गये पत्र मे, मुलायम सिंह ने कहा है कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से सपा मजबूत होगी। इसे अमर सिंह की लखनऊ यात्रा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शनिवार को ही अमर सिंह न सिर्फ लखनऊ आए थे, बल्कि वो शिवपाल यादव से भी मिले थे और एक दिन ही बाद ये मुलायम ने गायत्री को राष्ट्रीय सचिव बना दिया।
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे समाजवादी पार्टी मे एक और बड़े सांगठनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।अखिलेश यादव ने गायत्री प्रजापति को इसी साल सितंबर महीने में मंत्री पद से निष्कासित कर दिया था।

Related Articles

Back to top button