Breaking News

यहां पर भाजपा सभी सीटों पर आगे

फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले की चार विधानसभाओं सीटों पर दोपहर एक बजे तक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्धंदी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों से बढ़त बनाये हुये थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फर्रूखाबाद सदर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी 13वें राउण्ड तक सपा महागठबंधन दल प्रत्याशी सुमन शाक्य से 19,392 मतों से आगे चल रहे हैं। भोजपुर विधानसभा में 14वें राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर अपने निकटतम सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी से 18823 मत आगे है।

कायमगंज सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा अपना दल प्रत्याशी डॉ सुरभि 14वें राउण्ड तक सपा प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडकर 6,722 मतों से आगे हैं। अमृतपुर विधानसभा में 10वें राउण्ड में भाजपा के सुशील शाक्य सपा प्रत्याशी डॉ जितेन्द्र सिंह यादव से 34,102 मतों से आगे चल रहे हैं।