Breaking News

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की लखनऊ मे व्यापक तैयारी

mulayam-singh-yadavलख्ननऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की व्यापक तैयारी की जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों को न्यौता भी मिल गया है। इसमें सपा महानगर अध्यक्ष सहित समस्त प्रमुख कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी कार्यालय (प्रदेश) पर बुलाया गया है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दकी ने बताया कि नेताजी का जन्मदिन मनाने के लिये प्रदेश कार्यालय से न्यौता मिला है और इसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को 22 नवम्बर को सुबह दस बजे लोहिया सभागार में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी को नेताजी के जन्मदिन के पहले यमुना एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आगामी 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को करना है। वहां भी महानगर लखनऊ से समस्त पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बता दें कि सपा के महानगर कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों लोगों को वस्त्र वितरण और फल वितरण भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *