मुसलमान भी हिंदुओं के वंशज, दोनों मिलकर बनाएंगे राम मंदिर: गिरिराज सिंह

 girijaनई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है, इसलिए राम मंदिर दोनों मिलकर बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर 200 प्रतिशत बनेगा। गिरिराज ने कहा कि हम और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएंगे क्योंकि मुसलमान भी हमारे वंशज हैं। धर्म अलग-अलग हैं, इबादत अलग-अलग हैं लेकिन पूर्वज एक हैं। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर में मुसलमानों की भी आस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर मंदिर बनाएंगे।

बूचडखानों के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि यूपी में अवैध बूचडखाने बंद हुए हैं, सरकार ने मीट खाने वालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि सौ साल से गाय का दूध पीने से प्यार नहीं हुआ और गाय के मीट से प्यार हो गया।  गिरिराज सिंह के बयान का भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी समर्थन किया। साक्षी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएं। साक्षी ने कहा कि हम सब भाई-भाई हैं और हिंदू-मुसलमान राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button