मोदी सरकार की लचर नीति के कारण, उत्तराखण्ड में घुस आये चीनी सैनिक-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मोदी सरकार की लचर नीति के कारण, उत्तराखण्ड में चीनी सैनिक घुस आये हैं।

राजा भैय्या की योगी सरकार से नजदीकियां बढ़ते ही, नन्हे यादव के परिवार पर हुआ हमला

अमर सिंह का नही हुआ सपा से मोह भंग, पार्टी की भलाई के लिये दी मुफ्त की सलाह

अखिलेश यादव ने  मोदी सरकार पर देश की सीमाओं की सुरक्षा न कर पाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि केन्द्र सरकार की लचर नीति के कारण ही भारत की सीमाएं असुरक्षित हैं। चीनी सैनिकों का दुस्साहस इस हद तक बढ़ा हुआ है कि उत्तर प्रदेश से लगभग 400 किलोमीटर दूरी पर उत्तराखण्ड के जनपद चमौली की सीमा में चीनी सैनिक घुस आये। उन्होने कहा कि  तीन वर्ष में केन्द्र सरकार ने सीमावर्ती राज्यों की सुध तक नही ली।

ओबीसी आयोग से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर, सरकार की हुई किरकिरी

राजा भैय्या की योगी सरकार से नजदीकियां बढ़ते ही, नन्हे यादव के परिवार पर हुआ हमला

पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि भाजपा जनता की भाषा में बात नहीं करना चाहती है। टेलीविजन के पर्दे पर ही वह ज्यादा दिखने लगी है। बेमन की बातें अाकाशवाणी से सुनने को मिल जाती है। जनता को पग-पग पर धोखा दिया जा रहा हैं। झूठ बोलकर जनता को बहकाना राजनीतिक भ्रष्टाचार है। झूठ बोलने से राजनीति की गरिमा गिरती है। जनता को धोखा देना भाजपा का आचरण है।अखिलेश यादव ने कहा  कि भाजपा ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

शरद यादव को है, महागठबंधन टूटने का अफसोस

भोजन को जाति से जोड़कर, भाजपा अपनी घटिया मानसिकता दिखा रही-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button