यदि दो शहजादों का गठबंधन जीत गया तो जनता परेशान होगी – अमित शाह

amit-shah-in-haridwarरामपुर,  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगर सपा-कांग्रेस गठबंधन को जीत मिलती है तो जनता को बहुत कष्ट होगा क्योंकि दोनों शहजादे अखिलेश यादव और राहुल गांधी अपने माता-पिता को भी खुश रखने में असफल रहे हैं।

सपा अध्यक्ष और कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ तीखा हमला करते हुए शाह ने दावा किया कि एक से मां परेशान है और एक से बाप दुखी है। जिले के बिलासपुर कस्बे में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि यदि इन दो शहजादों के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनी तो, वे कुछ नहीं कर सकेंगे और लोगों का शोषण होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे नेताओं से जुड़ा है जिन्होंने छह दशक तक देश को लूटा है, तो दूसरा पिछले पांच वर्षों में राज्य को लूटने के लिए जिम्मेदार है। अब उनका अप्रत्यक्ष एजेंडा उत्तर प्रदेश में विघटनकारी नीतियां अपनाकार राज्य को दीवालिया बनाना है।

उन्होंने दावा किया कि अखिलेश के समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनने के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है क्योंकि सभी लोग आराम से अपनी-अपनी जगह पर बैठे हैं और संगठन की स्थिति वैसी ही है। राहुल गांधी के इस सवाल कि मोदी सरकार ने जनता के लिए अभी तक क्या किया है? उन्होंने पटलकर सवाल पूछा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में क्या किया है? उन्होंने कहा कि हम आश्वासन देते हैं, उत्तर प्रदेश में यदि भाजपा सत्ता में आई तो गन्ना मूल्य की बकाया राशि चुकाई जाएगी और उसे किसानों के खातों में डाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button