यहां पर हुई पहली ऑनलाइन शादी

कोल्लम, केरल में कोल्लम जिले के पुनालुर उप रजिस्ट्रार कार्यालय में शनिवार को राज्य की पहली ऑनलाइन शादी सम्पन्न हुई।

यह शादी उप रजिष्ट्रार टी. एम. फिरोज की देखरेख में हुई, जिन्होंने दुल्हन को शादी का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद दुल्हन धन्या मार्टिन यूक्रेन निवासी जीवन कुमार के साथ कानूनी तौर शादी के बंधन में बंध गयीं। कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं के कारण जीवन यूक्रेन से केरल नहीं पहुंच सके।

धन्या मार्टिन तथा जीवन कुमार ने मार्च में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद इन दोनों ने आवेदन की अवधि को बढ़ाने तथा दोनों पक्षों की अनुपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शादी करने की अनुमति देने के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

बाद में न्यायालय ने राज्य सरकार, केंद्रीय सूचना ए‌वं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय से परामर्श करके दोनों को ऑनलाइन शादी करने की अनुमति दे दी।

जिला रजिस्ट्राट सी. के. जॉनसन गूगल मीट के जरिये इस शादी के साक्षी बने, जबकि उप रजिस्ट्रार फिरोज ने अपनी देखरेख में शादी सम्पन्न करवाई। दूल्हे के पिता देवराजन ने अपने पुत्र की ओर से शादी रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया।

Related Articles

Back to top button