यहा पर मतगणना के आठ राउंड की समाप्ति तक भाजपा का नहीं खुला खाता

चंडीगढ़, लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य की दो सीटों पर विजयी रही भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना के आठ राउंड समाप्त होने तक एक भी सीट पर बढ़ नहीं बना पाई है।

भाजपा विराधी किसान आंदोलन का असर भाजपा के अलावा शिरोमणि अकाली दल पर भी दिखाई दे रहा है। शिअद को लोकसभा चुनाव 2019 में दो सीटें मिलीं थी। यह चुनाव शिअद ने भाजपा के सािा गठजोड़ में लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में शिअद दो सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस की परंपरिक सीट रही है। यहां से चरनजीत सिंह चन्नी भाजपा के सुशील रिंकू से 92 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। जीत के उत्साह में जालंधर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button