कानपुर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के कार्यकलापों को लेकर बड़ा अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पुलिस पर दबाव बना रही है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था तो एक महीने में ही धराशायी हो गयी है।
योगी सरकार के कार्यकलापों पर अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या कानून व्यवस्था को लेकर है। पुलिस के अधिकारियों पर उन्हीं के सांसद हमला कर दे रहे हैं। उनके घरों में तोड़ फोड़ कर रहें हैं। कई जन प्रतिनिधियों का व्यवहार और भाषा ऐसी है, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो केंद्र के साथ प्रदेश में भी भाजपा सरकार है। इसके बाद भी यहां की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है।प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक रखना, बीजेपी की सबसे बड़ी परीक्षा है। उन्होने कहा कि अब लोग हमको बताएं कि पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में क्यों है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार बिलकुल नाकाम रही है।