Breaking News

यूपी के इस जिले में परशुराम शोभायात्रा पर मुस्लिम ने की पुष्प वर्षा

इटावा,  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पवर्षा कर देश में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

ईद के मौके पर इटावा में कोतवाली इलाके में टिक्सी मंदिर के पास परशुराम यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज से जुड़े हुए लोग शामिल हुए । इस यात्रा का मार्ग टिक्सी मंदिर से होते हुए चौराहा, पचराहा, नौरंगाबाद चौराहे के रास्ते नुमाइश पंडाल में समापन का था।

पचराहे पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी पर आवास पर बड़ी तादाद में मुस्लिम तबके से जुड़े हुए लोगों ने जमा होकर परशुराम शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा कर के जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले जहां छतों पर भी बड़ी तादात में पुष्प वर्षा कर रहे थे वही नीचे से खुले मैदान से पुष्प वर्षा की गई।

पुष्प वर्षा करने वाले मुस्लिम तबके से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि परशुराम शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा कर के स्वागत करके उनको बहुत ही अधिक सुकून मिला है।

चौधरी का कहना है कि परशुराम यात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा के जरिए स्वागत सम्मान करके उनको वाकई में दिली सुकून का एहसास हो रहा है। ब्राह्मण वर्ग के लोगों का हर कोई सम्मान करना पसंद करता है और इसीलिए उन्होंने भी स्वागत करके एक नया संदेश दिया है। सम्मान एक ऐसा शब्द है जो हर किसी को कहीं ना कहीं दिलों से जोड़ता है और इसीलिए सम्मान की परंपरा हमेशा लगातार बदस्तूर रहनी चाहिए।