Breaking News

यूपी के इस जिले में सपा-रालोद को मिला जीत का स्वाद

बागपत, उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंधी के बावजूद बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संयुक्त प्रत्याशी को जीत हासिल हुयी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज यहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। शाम तीन बजे तक सभी 20 वोट डाले जा चुके थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट डॉ राजकमल यादव ने बताया कि मतगणना के दौरान बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व समाजवादी पार्टी (सपा) की संयुक्त प्रत्याशी ममता जय किशोर ने 12 वोट हासिल किए, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बबली को मात्र 7 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गई। मतगणना के बाद रालोद प्रत्याशी ममता को विजयी घोषित कर दिया गया।