Breaking News

यूपी में अज्ञात बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को मारी गोली

चंदौली, उत्तर प्रदेश में चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया गांव में शुक्रवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र का ताला खोलते समय कर्मचारी जितेंद्र प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

गोली मारने के बाद बदमाश सकलडीहा की तरफ फरार हो गए। लोगों ने कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली पेट में लगी है।

पुलिस ने यहां कहा कि जितेंद्र प्रसाद मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव का निवासी हैं। वे चंदौली के फगुइया गांव में जगदीश प्रसाद के मकान में संचालित बैक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए पहुंचे था । ताला खोल ही रहा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है।