Breaking News

यूपी में हुआ बड़ा हादसा,हुई लोगो की मौत…

मथुरा, उत्तर प्रदेश में मथुरा के बल्देव क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि किलोमीटर संख्या 140 एवं 141 के बीच सुबह करीब आठ बजे यह हादसा उस समय हुआ जब बुलन्दशहर से आगरा की ओर जा रही वैगन आर कार सामने जा रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार महिलाएं एवं एक पुरूष की मौके पर ही मृत्यु हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत बेहद गंभीर है। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार को काटकर ट्रक से अलग किया जा सका। उन्होंने बताया कि सभी घायल एवं मृतक आगरा घूमने जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।