लखनऊ, यूपी सरकार ने कुछ माहपुरुषों की जयंती पर होने वाली छुट्टियों को रद्द या निर्बंधित अवकाश की श्रेणी कर दिया था, लेकिन अब दोबारा इस पर विचार किया गया है। इसकी शुरुआत रविदास जयंती से हो गई है।
उत्तर प्रदेश शासन ने संत रविदास जयंती पर 19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
अब तक रविदास जयंती निर्बंधित अवकाशों की सूची में शामिल थी। निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी दिन मंगलवार को माघी पूर्णिमा का स्नान भी है।