Breaking News

राजनाथ सिंह बोले- डोकलाम गतिरोध का समाधान जल्द खोज लिया जाएगा

 

नई दिल्ली,  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत एवं चीन के बीच डोकलाम में जारी गतिरोध का समाधान जल्द ही खोजा जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाएगा। राजनाथ सिंह ने यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस  के एक समारोह में कहा, जल्द ही समाधान खोज लिया जाएगा और मुझे विश्वास है कि चीन कोई सकारात्मक कदम उठाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि वह सभी पड़ोसी देशों को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत शांति चाहता है।

योगी सरकार ने, चंदौली के सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी को, किया निलम्बित

रक्षाबंधन पर, योगी सरकार ने, महिलाओं को दिया, बेहतरीन गिफ्ट

अमित शाह का ”मिशन यादव”, बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन कर हुआ शुरू

 उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि भारतीय सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। सिंह ने कहा, हमारे सुरक्षा बलों के पास भारतीय सीमाओं की रक्षा करने की पूरी ताकत है। आईटीबीपी जम्मू कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक 4,057 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की रक्षा करता है। भारतीय बलों ने सिक्किम सेक्टर के डोकलाम क्षेत्र में चीनी बलों को सड़क निर्माण करने से रोक दिया था, जिसके बाद से भारत एवं चीन के बीच वहां गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

योगी सरकार के एक मंत्री ने, शादी का कराया पंजीकरण

अब इस बैंक में जमा करें टमाटर, 6 महीने बाद पाएं 5 गुना ज्यादा

 चीन ने दावा किया है कि वह अपने क्षेत्र में सड़क का निर्माण कर रहा था। वह विवादित डोकलाम क्षेत्र से भारतीय बलों को वापस बुलाए जाने की मांग कर रहा है। भूटान का कहना है कि डोकलाम उसका हिस्सा है लेकिन चीन इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है। डोकलाम से भारतीय बलों की तत्काल वापसी की मांग करते हुए चीन पिछले कुछ सप्ताह से भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहा है। खासकर चीनी सरकारी मीडिया ने कई लेखों में डोकलाम गतिरोध को लेकर भारत की निंदा की है।

यूपी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ

त्योहार लाखों गरीबों की आजीविका के स्रोत भी हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी