Breaking News

राज्यपाल आनंदीबेन ने एशियाई खेल 2023 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को चीन के हांगझोउ में 23 सितम्बर से जारी एशियाई खेल 2023 में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

चीन में 08 अक्टूबर तक जारी रहने वाले एशियाई खेलों में विभिन्न प्रतियोगिता में भारत अब तक कुल 62 पदक जीत चुका है।

राज्यपाल ने एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।