Breaking News

रायबरेली के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में सक्रिय भागीदारी करेगा महिला मोर्चा

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के संसदीय चुनाव के समर्थन में आगामी 07 मई को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा सम्मलेन का आयोजन होने जा रहा है जिसमें महिलाएं घर घर मोदी की गारंटी के तहत केंद्र और राज्य की योजनाओं से लोगो को अवगत कराएंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विनय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि आगामी मंगलवार को होटल प्लीजेंटविव निकट मनिका सिनेमा रोड रायबरेली में दोपहर 3 बजे “महिला मोर्चा सम्मलेन” कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व प्रदेश कार्यसमित सदस्य नीलम त्रिवेदी मौजूद रहेंगी ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में लो.स. क्षेत्र 36 की सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगी जिससे लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में अपने अपने क्षेत्र में रहकर घर घर जनसंपर्क,पार्टी के कार्यो को सेक्टर.बूथ,मंडल,व विधान सभा स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभाएंगी|

जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने बताया कि चुनाव में महिला मोर्चा की अहम् भूमिका रहेगी। घर घर जनसंपर्क कर “मोदी की गारंटी” केंद्र और राज्य की योजनाओ को जनता के बीच रखकर चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगी।