Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्ञान सरोवर में की दीदी निर्मला से की आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा

माउंट आबू,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में पहुंची।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का काफिला शांतिवन से जहां भी गुजरा, सडक़ किनारे खड़े लोगों ने उनका हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने भी किसी को निराश नहीं करते हुए हाथ हिलाकर अभिनंदन स्वीकार किया। हालांकि उनकी कार के शीशे बंद थे। पूरे रास्ते में जगह-जगह पुलिसकर्मी एवं सादा वर्दीधारी पुलिसकर्मी तैनात थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ज्ञान सरोवर पहंचुने पर संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा, पुलिस महानिरीक्षक पी. राम जी, जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपख्ांड अधिकारी राहुल जैन, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में आला अधिकारियों, ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. निर्मला, संस्था के अधिशासी सचिव बीके मृत्युजंय आदि संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों ने अगवानी की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका डॉ. दीदी निर्मला से करीब आधा घंटे तक निजी तौर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ध्यान, योग से लेकर आध्यात्मिक ज्ञान के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

द्रौपदी मुर्मु बुधवार को सवेरे ज्ञान सरोवर स्थित पीस कॉटेज में प्रातःकालीन सहज राजयोग ध्यान का अभ्यास, ईश्वरीय महावाक्यों का श्रवण, राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन से आध्यात्मिक चर्चा करेगी। जिसके बाद करीब दस बजे संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाडंव भवन पहुंचेगी। जहां ब्रह्माकुमारीज संगठन के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के समाधि स्थल शांतिस्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। तपस्यास्थली बाबा के कमरे में मेडिटेशन राजयोग का अभ्यास करेंगी। राष्ट्रपति के पाडंव भवन में आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

\श्रीमती मुर्मु के साथ उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मु, राष्ट्रपति के सचिव राजेश वर्मा, मनराल, प्रेजीडेंट के मिलट्री सेक्रेटरी मेजर जनरल आर.एस. प्रेस सेक्रेटरी अजय कुमार, अतिरिक्त प्रेस सचिव विजय कुमार नायक, कैप्टन (आईएन) आर.एस.रंधावा, निजी सचिव संपदा मेहता, फिजिशियन डॉ. समीक्षा जैन समेत करीब तीन दर्जन अधिकारीगण भी माउंट आबू पहुंचे है।