राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु जायेंगी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18-19 फरवरी को तमिलनाडु का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी1

विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती मुर्मू 18 फरवरी को कोयम्बटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति अगले दिन 19 फरवरी को वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी और 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Back to top button